मेष : सितारा दोपहर तक नुकसान परेशानी वाला, लेन-देन के काम सचेत रह कर करें, खर्चों का भी जोर, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।
वृष: सितारा दोपहर तक व्यापार कारोबार में लाभ वाला, हर फ्रंट पर बेहतरी होगी, कामयाबी मिलेगी, मगर बाद में सफर नुकसान वाला।
मिथुन: दोपहर तक समय सफलता तथा इज्जत मान देने वाला, शत्रु भी कमजोर, तेजहीन रहेंगे, फिर बाद में समय धन लाभ वाला बनेगा।
कर्क : आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, कामकाजी हालात भी संतोषजनक रहेंगे।
सिंह: सितारा दोपहर तक पेट के लिए कमजोर, खान-पान में लापरवाही न बरतें, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी तथा कामयाबी मिलेगी।
कन्या : सितारा दोपहर तक कारोबारी कामों के लिए अच्छा, शुभ कामों में ध्यान, मगर बाद में समय सेहत के लिए ढीला बनेगा।
तुला: सितारा दोपहर तक विपरीत हालात रखेगा, मगर बाद में कारोबारी दशा बेहतर बनेगी, वैसे गिरने-फिसलने का डर रहेगा।
वृश्चिक : सितारा दोपहर तक बेहतर, हर फ्रंट पर बेहतरी होगी तथा कामयाबी मिलेगी, मगर बाद में समय परेशानी वाला बनेगा।
धनु : दोपहर तक जायदादी कामों के लिए आपके यत्न अच्छा रिस्पांस देंगे, फिर बाद में समय अर्थ दशा बेहतर रखेगा।
मकर: सितारा दोपहर तक कामकाजी व्यस्तता रखेगा, आपको एक्टिव भी रखेगा, मगर बाद में समय कामयाबी इज्जत मान वाला बनेगा।
कुम्भ : सितारा दोपहर तक आमदन वाला तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, मगर बाद में भागदौड़ बढ़ेगी।
मीन: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा कारोबारी मुश्किलों को सैटल करने वाला, मान यश की प्राप्ति।