मेष : अर्थ तथा कारोबार की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, वैसे मन अशांत टेंशन ग्रस्त रहेगा।

वृष: मनोबल में टूटन का एहसास बना रहेगा, इसलिए कोई भी नई पहल करने की आप हिम्मत न कर सकेंगे।

मिथुन: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान वैसे हर फ्रंट पर बेहतरी होगी, कारोबारी दशा भी अच्छी, सफलता साथ देगी।

कर्क : जमीनी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

सिंह: आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव तथा इफेक्टिव रखेगा।

कन्या : सितारा आमदन तथा कारोबारी  कामों के लिए बेहतर, मगर फैमिली फ्रंट पर तनातनी तथा परेशानी रहेगी।

तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, सफलता साथ देगी, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।

वृश्चिक : चूंकि सितारा नुकसान देने तथा प्राब्लम पैदा करने वाला है इसलिए लिखत-पढ़त का काम बेध्यानी से न करें।

धनु :  टीचिंग, कोचिंग, ट्यूनिंग, कंसल्टेंसी, टूरिज्म का काम करने वालों का कारोबारी कदम बढ़त की तरफ।

मकर: किसी अफसर के सॉफ्ट रुख के कारण आपका कोई उलझा-रुका काम मैच्योर हो सकता है, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कुम्भ : आम सितारा मजबूत, इरादों में मजबूती, यत्न करने पर कोई स्कीम-प्रोग्राम सिरे चढ़ेगा।

मीन: सितारा पेट के लिए ढीला, इसलिए खान-पान में अटैंटिव रहें, सफर भी नुकसान वाला, मन भी परेशान रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights