अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकले दोनों राम भक्तों का कहना है कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक उनकी अयोध्या पहुंचने की योजना है। आगरा के उस्मान अली (30) और प्रिंस शर्मा हिंदू – मुस्लिम और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़े हैं। इन दोनों दोस्तों को लोग दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं।

उस्मान और प्रिंस का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह केवल हिन्दुओं में नहीं है, बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश है। उन दोनों ने बताया कि वे राम नाम के सहारे 480 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे। दोनों के हाथों में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है।

लोगों के पूछने पर उस्मान अली ने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके हैं। मुझे मुसलमान होने पर गर्व है। लेकिन रामलला की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं। उसके लिए इंसान का दिल साफ होना चाहिए। राम जी केवल भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं। उस्मान अली ने बताया कि उनकी बीबी समीरा खातून ने भी उनका मनोबल बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights