अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे के तीसरे दिन शनिवार को एक और शव बरामद किया गया। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 का टेल सेक्शन जब हटाया गया, तब उसमें एक शव फंसा मिला जिसे एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला। शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

हादसे की जांच में जुटी उच्च स्तरीय एजेंसियां
घटनास्थल पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, DGCA, NIAऔर स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त जांच चल रही है। शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा गठित हाई-लेवल कमेटी के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

परिजन अभी भी अपनों की तलाश में परेशान
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्टिंग का काम जारी है। अब तक 240 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। कई परिवार अभी भी अपने प्रियजनों की पहचान और शव की प्रतीक्षा में अस्पताल के बाहर इंतज़ार कर रहे हैं।

265 मौतों की पुष्टि, 1 मात्र यात्री जीवित बचा
इस दर्दनाक हादसे में अब तक कुल 265 लोगों की जान जा चुकी है। एयर इंडिया की फ्लाइट में 242 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। वहीं, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराने के कारण 65 छात्र भी मारे गए। हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति — ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुमार रमेश — जीवित बच सके हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

सुरक्षा बल और विशेषज्ञ जुटे राहत कार्य में
राहत कार्यों को तेज़ करने के लिए NSG की विशेष टीम को भी तैनात किया गया है। पूरे घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है और हादसे के पीछे की वजहों को लेकर गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights