जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी….कभी ‘भारत’ को अपनी फिल्मों में जीने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार आज हर भारतीय की  यादों में जी रहे हैं। मनोज ने 87 की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

PunjabKesari

मनोज कुमार के बेटे कुणाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। एक्टर को आखिरी विदाई देते हुए उनकी पत्नी शशि गोस्वामी का हाल बेहाल हो गया था वो फूट-फूटकर रोने लगी। मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।

PunjabKesari

उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियां पहुंची। मनोज कुमार को अंतिम विदाई देते हुए सबकी आंखें नम हो गईं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights