कई मौकों पर अपने बयान से पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कुछ ऐसा बयान दे दिया है जो पार्टी के लिए फिर से वही स्थिति पैदा कर सकता है। जी हां, उन्होंने दावा किया है कि ‘अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास कराना राजीव गांधी को सबसे बड़ी गलती थी। अयोध्या में उनका शिलान्यास कराना पाप था। मैंने राजीव को खुद कहा कि उनको अपने फैसले स्वयं लेने चाहिए थे। लेकिन अंत में तो प्रधानमंत्री का फैसला होता है।’ अय्यर ने आगे कहा इसी शिलान्यास के चलते कांग्रेस चुनाव हारी और BJP को लोगों का समर्थन मिलना शुरू हो गया। वक्त बीतने के साथ ये समर्थन इतना ज्यादा बढ़ गया कि बाद में हम बीजेपी को रोक नहीं पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights