कांग्रेस कार्यकर्ता आज पहली बार अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। अयोध्या की कांग्रेस महिला प्रभारी रेणु राय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की गई। साथ ही पार्टी का झंडा भी छीन लिया।

रेनू राय ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीन लिया और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। भगवान राम का मंदिर सभी का है।

वहीं, इसका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि कुछ लोगों को अयोध्या राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा तोड़ते देखा गया है। अजय राय और दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या दौरे पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights