राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मनाए जाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक बड़े अभियान करने की तैयार रहा है। देश के 5 लाख गांव और मोहल्लों में स्थित मंदिरों में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाएगी। माना जा रहा है कि इस योजना से देश के 1 करोड़ राम भक्त जुडेंगे।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है इसके लिए देश में जिन लोगों को तमाम बड़े-बड़े आयोजन करने का अनुभव उनके साथ वार्ता किया जा रहा है। और दावा किया कि संघ देशभर में इस प्रकार के बड़े आयोजन करने का अनुभव रहा है जिससे में भी जुड़ा रहा हूं 1992 के दौरान कोई भी कार्य सेवक यहां से भूखा नहीं गया था। पिछले 3 महीने से हर 15 दिन पर बैठके की जा रही हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान देशभर से लोग कैसे अयोध्या पहुंच पाएंगे इसलिए अयोध्या आने से अच्छा कि पूरे देश को राममय आयोजन किया जाए ताकि जिस प्रकार से अयोध्या में उत्सव का माहौल हो उसी तरह देश के हर गांव शहर के हर मोहल्लों में स्थित मंदिरों में हो। आज हिंदुस्तान में ढाई लाख पंचायतें हैं और हर पंचायत में एक मंदिर जरूर है होगा उचित शहर की मोहल्लों में भी ढाई लाख मंदिर होंगे इसलिए 5 लाख मंदिरों में 12 दिन पहले से अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार राम नाम संकीर्तन समाज के अनुकूल किया जाए इस प्रकार की अपील देश के लोगों से की है।
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन के माध्यम से इसका वीडियो उन लोगों को निशुल्क उपलब्ध होगा। देश के 5 लाख गांव और मोहल्लों में मंदिरों में इस कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। तो वहीं इस पूरे आयोजन का प्रसाद गांव में भी वितरित किया जाए। इस पर विचार किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी 5 लाख से अधिक लोग अयोध्या आएंगे। जिन्हें अयोध्या में भोजन कराए जाने समेत अन्य व्यवस्थाओं को करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights