अयोध्या: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कहा कि भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई गई है। कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को भी दर्शाया गया है। इन आकृतियों में दीयों का उपयोग करके ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है। शनिवार शाम अयोध्या पहुंचे चौबे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह कलाकृति बिहार के कलाकारों के एक समूह ने पिछले पांच से सात दिन में बनाई है। मंत्री ने कहा, ‘‘श्री राम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे और अयोध्या में, भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ में एक आकृति बनाई गई थी। यह नए भारत के युवाओं को यह संदेश देने के लिए है कि उन्हें ‘पराक्रमी’ होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार (13 जनवरी) को कहा कि भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई गई है। कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को भी दर्शाया गया है। इन आकृतियों में दीयों का उपयोग करके ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है।

शनिवार को अयोध्या पहुंचे चौबे ने मीडिया से कहा कि यह कलाकृति बिहार के कलाकारों के एक समूह ने पिछले 5 से 7 दिन में बनाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्री राम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे और अयोध्या में भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ में एक आकृति बनाई गई थी। यह नए भारत के युवाओं को यह संदेश देने के लिए है कि उन्हें ‘पराक्रमी’ होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights