महानगर में विदेश जाने के इच्छुक युवाओं को निशाना बनाने वाले शातिर एजेंटों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे ही अमेरिका जाने का सपना देख रहे एक युवक को जालसाजों ने अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपए की चपत लगा दी। थाना मेहरबान की पुलिस ने पीड़ित मनदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी सोनिया बसरा और वासन सिंह है।

आरोपियों ने साजिश के तहत मनदीप सिंह को अपने झांसे में लिया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे उसे स्टडी बेस पर अमेरिका का वीजा दिलवा देंगे और वहां सैटल होने में मदद करेंगे। अमेरिका जाने के इसी लालच में आकर पीड़ित ने आरोपियों को कुल 9 लाख रुपए की बड़ी राशि सौंप दी। आरोपियों ने पैसे तो ले लिए लेकिन जब वीजा की बात आई तो वे टाल-मटोल करने लगे और महीनों बीत जाने के बाद भी मनदीप को विदेश नहीं भेजा गया।

पीड़ित ने विदेश न जा पाने की स्थिति में अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की। आरोपियों ने हममशवरा होकर न तो पीड़ित को अमेरिका भेजा और न ही उसकी मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस की। काफी समय तक चक्कर लगवाने के बाद जब कोई समाधान नहीं निकला, तो पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों की नीयत शुरू से ही ठगी करने की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights