पंजाब । भगौड़े अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत कलसी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, असम जेल में बंद दलजीत कलसी का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। पता चला है कि कलसी  पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद के बेटे का करीबी है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कलसी की कंपनी को साद बाजवा की कपनी फाइनेंस करती है, जो दुबई में है। वहीं कलसी के गैंगस्टर बंबीहा गैंग के साथ लिंक सामने आ रहे है। गैंगस्टर नीरज बवाना जो इस समय तिहाड़ जेल में बंद है, उसके साथ संबंधों की बात पता चली है। बता दें कि पुलिस गिरफ्त में दलजीत कलसी पर NSA लग चुका है और वह इस समय असम की डिब्रुगढ़ जेल में बंद है। वहीं अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस की तालाश लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights