कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के नेताओं ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई “अपमानजनक” टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

संसद भवन के निकट विजय चौक पर ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने बाबासाहेब की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उन्होंने “अमित शाह इस्तीफा दो” और “अमित शाह माफी मांगो” के नारे लगाए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के कई सांसद, झारखंड मुक्ति मोर्चा और ‘इंडिया’ गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights