केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक में शामिल होंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पदाधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि शाह मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे और वह देर रात तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि शाह का मंगलवार आधी रात के आसपास दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
