इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के रास्ते नई दिल्ली को द्वारका सैक्टर-21 से जोडऩे वाली 23 किलोमीटर लंबी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (AEL) पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति वीरवार से 100 कि.मी. प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 कि.मी. प्रति घंटे कर दी गई है। DMRC ने यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) से अनिवार्य मंजूरी मिलने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

DMRC ने कहा कि परिचालन गति बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा करने से यात्री अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हवाई अड्डे (टी-3) तक लगभग 16 मिनट में पहुंच सकते हैं। DMRC ने एक बयान में कहा, ‘‘गति में वृद्धि से हवाई अड्डे से शहर के केंद्र राजीव चौक की दूरी काफी कम हो गई है, जहां अब 15 मिनट में पहुंचा जा सकता है। इस वृद्धि के बाद नई दिल्ली से द्वारका सैक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक यात्रा का कुल समय लगभग 20 मिनट होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights