यूपी के कानपुर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत का एक मामला सामने आया है। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं की बीच मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे, चप्पव-जूते चले। महिला कार्यकर्ताओं के बीच भी धक्क-मुक्की हो गई। इसी दौरान पास में एक सब्जी का ठेला लगा था। सब्जी वाले ने बीजेपी वालों पर सब्जी चोरी का आरोप लगाया है।

जानिए पूरा मामला 
बता दें कि कानपुर के मेस्टन रोड का ये मामला है। यहां पर रविवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान दोनों तरफ से लात-घूंसे और चप्पल-जूते चले। महिला कार्यकर्ताओं में भी झड़प हुई और धक्का-मुक्की करने लगी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के साथ भी कहासुनी हो गई। इस दौरान पास में एक सब्जी का ठेला लगा था। बीजेपी के लोगों ने सब्जियां उठाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फेंकना शुरू कर दिया। 

बीजेपी वालों के खिलाफ केस दर्ज 
ठेले से सब्जी उठाकर फेंकने पर सब्जी विक्रेता राजेश सोनकर ने सोमवार देर शाम कोतवाली थाने में बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि जुलूस में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी ठेली से सब्जियां उठाईं और उनके गले से 800 रुपये भी निकाल लिए। इस बात का विरोध करने पर उसके साथ गाली-गालौच किया गया। इस मारपीट के दौरान उसका काफी नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले में जांच की बात कही है।

सपा ने साधा निशाना 
इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”अब सब्ज़ी भी लूट रहे भाजपाई ! कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लूटी सब्जी और 800 रुपए। शर्मनाक। सत्ता के संरक्षण में हर स्तर का अपराध पनप रहा। आरोपियों को सजा दें मुख्यमंत्री।’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights