सपा नेता आजम खान के बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में कल यानी गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट में विवेचक लखपत सिंह ने मामले में गवाही दी, वहीं, बचाव पक्ष के वकील की तरफ से उनसे जिरह किया गया। हालांकि, जिरह पूरी नहीं हो सकी। बता दें कि अब्दुल्ला के खिलाफ दो पासपोर्ट का मामला बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था। आकाश का आरोप है कि अब्दुल्ला खान ने अलग अलग जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाए हैं। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। वहीं, बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना के वकील ने बताया कि विवेचक की गवाही चल रही है। कोर्ट अब 28 अगस्त को अगली सुनवाई करेगी।
दरअसल, भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आजम खां, डा. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights