भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने और कुशासन का शुक्रवार को आरोप लगाया।

अनुराग ठाकुर ने मुस्तफाबाद और घोंडा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने अपनी पार्टी के नेताओं को ‘‘दिल्ली को लूटने की खुली छूट’’ दे दी।

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ सरकार के कार्यकाल में अनेक घोटाले हुए हैं। ठाकुर ने ये आरोप लगाते हुए दिल्ली जल बोर्ड, कक्षा निर्माण परियोजनाओं, शराब नीति, दिल्ली परिवहन निगम और हवाला लेन-देन में कथित अनियमितताओं का हवाला दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘शीश महल से लेकर शराब घोटाले तक ‘आप’ की सभी भ्रष्ट गतिविधियां कैग रिपोर्ट में उजागर हुई हैं।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ‘आप’ पर अपने वादे पूरे करने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी ने ‘‘स्कूलों के बजाय शराब की दुकानें बनवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights