लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री आवास पर आज बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री आवास पर आज हाई-लेवल मीटिंग हो रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी आरके विश्वकर्मा भी शामिल होने पहुंचे है। जो सीएम योगी को अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले से जुड़े अपडेट देंगे और उन्हें प्रदेश के मौजूदा हालातों के बारे में जानकारी देंगे। वहीं, इस बैठक में न्यायिक आयोग के जांच शुरू करने को लेकर भी चर्चा होगी।

इस हत्याकांड के बाद से मुख्यमंत्री योगी अलर्ट मोड पर है। सीएम ने पूरे राज्य में धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए और अतीक के सुरक्षा में लगे 17 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद सीएम योगी लगातार अपने आवास पर बैठकें कर रहे है और मामले में जानकारी ले रहे है। आज भी सीएम के आवास पर डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह पहुंचे है, जो सीएम के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights