शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी बढ़त हासिल कर ली है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी संख्या बल लाने के लिए संघर्ष कर रही है। हाालंकि, महा विकास अघाड़ी की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। शिव सेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि यह महाराष्ट्र के लोगों का निर्णय नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र के लोग क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन “गौतम अडानी की मदद से जीत रहा है और यह लोगों का जनादेश नहीं है। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र के लोग क्या चाहते हैं”।

संजय राऊत ने कहा कि अडानी बीजेपी के ‘लाडली भाई’ हैं। उन्होंने कहा कि हम जो देख रहे हैं उससे तो यही लग रहा है कि कुछ तो गड़बड़ है। ये जनता का फैसला नहीं था। हर कोई समझ जाएगा कि यहां क्या गलत है। उन्होंने (महायुति) ऐसा क्या किया कि उन्हें 120 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं? ऐसा कैसे है कि एमवीए को महाराष्ट्र में 75 सीटें भी नहीं मिल रही हैं? राउत ने कहा कि ने कुछ ‘गड़बड़’ किया है, उन्होंने हमारी कुछ सीटें चुरा ली हैं। यह जनता का फैसला नहीं हो सकता।’ जनता भी इन नतीजों से सहमत नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक बार नतीजे आ जाएं तो हम और बात करेंगे।’ प्रत्येक चुनाव सीट पर पैसे गिनने वाली मशीनें लगाई गईं। क्या यह संभव है कि शिंदे को 60 सीटें, अजित पवार को 40 सीटें और बीजेपी को 125 सीटें मिलें? इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है. हमें महाराष्ट्र की जनता पर उनका भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights