बीजेपी ने सपा को एक और झटका दिया है। एटा से दो बार के सांसद रह चुके देवेंद्र सिंह यादव ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सदस्यता दिलाई। वहीं, लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रह चुके अनिल पांडेय ने भी बीजेपी में शामिल हुए।
2019 का लोकसभा चुनाव भी देवेंद्र सिंह यादव ने एटा से सपा के टिकट पर लड़ा था। वह भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू के सामने हार गए थे। इससे पहले वह 2 बार एटा से ही सांसद और कई बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा ने देवेंद्र यादव को शामिल कराकर सपा के गढ़ में यादव वोटों में सेंधमारी की है। इस मौके पर सपा नेता संदीप पाल भी भाजपा में शामिल हुए।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में लोगों के बढ़ते विश्वास से भाजपा का कारवां बढ़ता जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “यूपी की सभी 80 सीटें जीतकर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी का रास्ता प्रशस्त करेगी।
इनसे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने महासचिव का पद छोड़ने के बाद सपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कहा कि मेरे पत्र पर किसी भी प्रकार की वार्ता की पहल न करने के कारण में समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights