अखिलेश यादव यूपी बीजेपी में मची सियासी हलचल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केशव जी दिल्ली के मोहरे हैं। वे दिल्ली के वाई-फाई पासवर्ड हैं। दिल्ली के वाई-फाई का खेल आप देखते रहिए। दिल्ली वाले और लखनऊ वाले किसी से मिल रहे हैं। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में पुलिस ही पुलिस को पकड़ रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की नौकरशाही में एक ही जाति का दबदबा है। जब हम लोग सदन में सवाल उठाते थे तो ये लोग कहते थे प्रदेश में जीरो टाॅलरेंस की पाॅलिसी है। सरकार कानून व्यवस्था बड़े-बड़े दावे करती थी। बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि प्रदेश में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा। सीएम खुद इस बात को मान रहे हैं। कई विभागों में दलाली चल रही है।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि जब हम सत्ता में थे तो वे हमे जातिवादी कहते थे। इस सरकार में क्या है? मुझ पर MY का आरोप था। खुशी है PDA ने MY को हरा दिया। वहीं पल्लवी पटेल की मुलाकात पर अखिलेश ने कहा कि कोई किसी से भी मिल सकता है हम सदस्यता की कार्रवाई नहीं करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि लखनऊ में भी एक हत्या हुई उसमें कौन किसको बचा रहा है? खुलासा नहीं होने दे रहे। मेरे पास पूरी फाइल है। कानपुर के दंगों में मुसलमानों से करोड़ों रुपये वसूले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights