पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गोली मार दी, तीनों घायल हो गए हैं। दरअसल, पुलिस ने इन तीनों को एक लड़की की मौत के मामले में गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने लड़की का दुपट्टा खींच लिया था, जिससे वह गिर गई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई।

दो आरोपियों शाहवाज और फैसल ने पुलिसकर्मियों की राइफल छीनने की कोशिश की और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली मारी गई।

भागने की कोशिश में तीसरा आरोपी भी गिर गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि शनिवार को आरोपियों ने एक 17 वर्षीय लड़की का दुपट्टा खींच लिया था, जिससे वह साइकिल पर से गिर गयी थी। जैसे ही लड़की गिरी, एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और तीन आरोपियों मोहम्मद फैसल, शाहवाज़ और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की का जबड़ा टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने से उसकी मौत हो गई थी। जब लोगों ने घटना पर प्रतिक्रिया दी तो बदमाश मौके से भाग गए। पीड़िता को तत्काल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ करने और लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights