हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार को आई अचानक बाढ़ के बाद एक और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांगड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अदिति सिंह ने शुक्रवार शाम बताया कि शव खनियारा गांव में मनुनी खड्ड क्षेत्र के पास एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर मिला, जिससे इस घटना में मृतकों की कुल संख्या छह हो गई।

सिंह ने बताया कि बारिश के कारण राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और होमगार्ड द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए खोज और बचाव अभियान में बाधा उत्पन्न हुई। शनिवार सुबह दो और लोगों की तलाश फिर से शुरू होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights