उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र की युवती का धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म के मामले ने पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन लोगों ने एक हिन्दू युवती को गुमराह कर सुल्तानपुर ले जाकर बंधक बना दुष्कर्म किया था। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बता दें रामगंज थाना क्षेत्र की एक युवती को गांव के ही आजाद, मुंशी रजा सहित तीन युवकों ने सात मई को गुमराह कर सुल्तानपुर ले जाकर बंधक बना लिया था। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद दो अन्य के सहयोग से आरोपियों ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया था। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। दूसरे दिन पुलिस ने नामजद आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इस मामले की जांच में एक अन्य महिला झुग्गी नंबर 49 ई-3 ब्लॉक, सुल्तानपुरी नॉर्थ वेस्ट, दिल्ली व हालपता ग्राम ढेमा गांव निवासी शायरा बेगम का नाम प्रकाश में आया था। इस मामले में कुल छह लोग शामिल पाए गए थे। 29 अगस्त बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में नामजद अब्दुल मजीद व जांच में प्रकाश में आई महिला शायरा बेगम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन्हें ब जेल भेज दिया है। अभी एक नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि मामले में अब तक एक महिला सहित पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights