लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने बताया कि आज की बैठक में यह तय किया गया है कि वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तरफ से एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर हाजीपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी की बिहार ईकाई की तरफ से पार्टी के अन्य कोटे की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम आए हैं और आने वाले दिनों में उन सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

भाजपा इन सीटों पर लड़ेगी -पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुज़फ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर एवं सासाराम।

जदयू इन सीटों पर लड़ेगी – वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद एवं शिवहर।

वहीं, हम को गया और रालोम को काराकाट सीट दी गयी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights