मुजफ्फरनगर। खतौली बाईपास के समीप मध्यरात्रि में हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे सहित तीन की मौत हो गई, जबकि परिवार के 2 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चलती स्विफ्ट कार में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने के कारण हादसा यह हुआ। ट्रक की टक्कर लगने के कारण कार डिवाइडर के पार जा गिरी, जहां विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने उस में टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के देहरादून दिल्ली हाईवे पर दीप पंजाबी ढाबा बाईपास के समीप शनिवार देर रात्रि में एक कार में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिस कारण कार उछलकर दूसरी सड़क पर जा चली गई, जहां विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कार में सवार गांव छुछारी थाना किठौर मेरठ के निवासी विदेश ने बताया कि हादसे में उसकी माता राजेश और भाई सोहनवीर और उसका पड़ौसी अंकित पुत्र राजकुमार गंभीर घायल हो गए थे।

बताया कि उसकी मां राजेश और भाई की उपचार के दौरान सीएचसी खतौली और पड़ौसी अंकित की फ्यूचर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा यश और भाभी गंभीर घायल हैं, जिनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रात में ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना खतौली प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि इस मामले में चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights