मुज़फ्फरनगर। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने एवं शहर वासियों को अतिक्रमण मुक्त शहर माहौल देने के लिए निरंतर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके अतिक्रमणकारी अतिक्रमण करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अतिक्रमण करियों का कहना हैं कि हम तो ऐसे ही ठेले लगाकर अपना काम करेंगे जिसको जो करना हैं करे हमे फर्क नहीं पड़ता है।
बता दें कि तकरीबन एक वर्ष पूर्व एसपी ट्रैफिक एवं सीओ सिटी द्वारा शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटवा दिया गया था। वहीं सभी अतिक्रमण करियों को आगे से अतिक्रमण फैलाने पर सख़्त कार्यवाही करने एवं भारी जुर्माना की चेतावनी दी गई थी मगर अतिक्रमण कारी तो रात गई बात गई कहावत की तर्ज पर अतिक्रमण करते हुए तुलसी पार्क को अपने अपने कब्जे में ले लिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights