मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की सोते समय सिर पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। मृतक जौनपुर के मछलीशहर में सिपाही के पद पर तैनात था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से आरोपी भाई मौके से फरार है।

घोसी कोतवाली के खुरहनी गांव निवासी संदीप सिंह पटेल (26) पुत्र स्व. लाल बहादुर जौनपुर के पौवारा थाने में सिपाही के पद पर तैनात था। गुरुवार की सुबह वह अपने घर अपनी मां और छोटे भाई दिलीप से मिलने आया था।
देर शाम को किसी बात को लेकर स्नातक की पढ़ाई कर रहे छोटे भाई दिलीप सिंह से उसका विवाद हो गया।सिपाही ने दिलीप को सुधरने की हिदायत दी। इसके बाद संदीप खाना खाकर सोने चला गया। इस बीच गुस्साए दिलीप ने संदीप के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर दिया।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोसित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights