राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में क्षत-विक्षत अवस्था में जिस स्विस महिला का शव मिला था, उसकी प्रारंभिक रिपोर्ट आ गयी है। उस रिपोर्ट से पता चलता है कि दम घुटने से स्विस महिला की जान गयी है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

स्विस महिला नीना बर्जर (30) का शव 20 अक्टूबर को तिलक नगर में दिल्ली नगर निगम के एक विद्यालय की दीवार के पास मिला था। उसके हाथ-पैर चेन में बंधे थे।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह ने घटना के दिन बर्जर को सैंट्रो कार में बंद कर दिया था।

बता दें कि बर्जर की हत्या के सिलसिले में गुरप्रीत सिंह (33) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

नीना बर्जरका क्षत-विक्षत शव तिलक नगर में नगर निगम के एक स्कूल के पास पाया गया था। वह लोहे की जंजीर से बांधा हुआ था, जिसमें ताला लगा हुआ था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ संदेह है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई। लेकिन अंतिम रिपोर्ट कुछ दिनों में आ सकती है।’’

स्विट्जरलैंड ने पूर्व में पुष्टि की थी कि महिला एक स्विस नागरिक (Swiss Woman Murder) है।

सूत्रों ने बताया कि बर्जर की कथित हत्या (Swiss Woman Murder) से पहले, उसके साथ कोई यौन उत्पीड़न होने और मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विसरा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य को भी सुरक्षित रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights