प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सरकार स्टार्टअप्स को फलने-फूलने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार को देश के हर हिस्से, खासकर टियर -2 और 3 शहरों में युवाओं में भरी ऊर्जा पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार सक्रिय रूप से स्टार्टअप और धन सृजन को प्रोत्साहित करती है।”

सोमवार को इनोवेटर्स और टेक्नोक्रेट्स ने कहा कि अटल इनोवेशन मिशन, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव आया है।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ‘विशेष संपर्क अभियान’ कार्यक्रम में भाग लिया और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजीव चंद्रशेखर के साथ बातचीत की।

पीएम मोदी ने जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की सराहना करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया, ”आज के भारत में किसी का उपनाम कोई मायने नहीं रखता। जो मायने रखता है वह है कड़ी मेहनत। आपकी यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक है। यह अनगिनत युवाओं को अपने उद्यमशीलता के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights