कुशीनगर। शुक्रवार को धनतेरस की रात कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित राम जानकी मंदिर में पीतल की पांच मूर्तियों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ASP रितेश कुमार पहुंचे और मंदिर परिसर सहित मंदिर का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिए।
सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी रितेश कुमार, थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार और चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किए।जांच के दौरान ही एक मूर्ति मिली जिससे सिर्फ पाँच मूर्तियों का ही चोरी होने की बात उजागर हुई जबकि पूजारी द्वारा पहले ही छह मूर्तियों के चोरी होने की तहरीर थानाध्यक्ष कप्तानगंज को सौंप दी गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights