बुढ़ाना। किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना के सभापति व उपसभापति के लिए हुए निर्वाचन में रविवार को सुमन ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। सभापति पद पर बिटावदा गांव से संचालक चुनी गई सुमन ने सभापति(चेयरमैन) पद के लिए अपना नामांकन किया और उन्ही के गुट से मुकुल मित्तल ने उपसभापति के लिए अपना पर्चा भरा। उनके सामने किसी ने अपना नामांकन भी दाखिल नही किया। चुनाव अधिकारी अवनीश चौधरी ने दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights