दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दूसरी पूरक चार्जशीट में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का नाम आया है। हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। चार्जशीट में बताया गया कि जाली लेन-देन की साजिश रची गई।

ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कहा गया कि मनीष सिसोदिया के पूर्व सचिव सी अरविंद ने जांच एजेंसी को बताया था कि मनीष सिसोदिया के घर पर हुई बैठक में राघव चड्ढा मौजूद थे। अरविंद के बयान के मुताबिक, बैठक में पंजाब के आबकारी आयुक्त वरुण रूजम, मामले के आरोपी विजय नायर और पंजाब आबकारी निदेशालय के अन्य अधिकारी भी शामिल थे। इस बैठक में कविता के पति डी.आर अनिल कुमार भी मौजूदा थे, इनका नाम इस चार्जशीट में सामने आया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा कि के कविता, सरथ चंद्र रेड्डी, अरुण पिल्लाई और समीर महेंद्रू के साथ दिल्ली में शराब कारोबार पर चर्चा को लेकर एक बैठक हुई थी।

विजय नायर ने समीर महेंद्रु और अरविंद केजरीवाल की बीच फेसटाइम मीटिंग अरेंज कराई थी। विजय नायर के बारे में कहा गया है कि वो सबसे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के संपर्क में आया और फिर धीरे-धीरे उसकी मुलाकात मनीष सिसोदिया से हुई। जिसके बाद वो आम आदमी पार्टी में आ गया। विजय नायर को शराब नीति बनाने और उसे लागू करने के लिए सिसोदिया का समर्थन हासिल था। बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से शराब घोटाले मामले में भ्रष्टाचार को लेकर तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights