बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 से लुक सामने आ गया है। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपने अलग स्टाइल से लोगों को हैरान करती दिखाई दीं। रेड कारपेट से ऐश्वर्या के लुक की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस सिल्वर कलर की गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसमें एक बड़ी सी हुडी लगी हुई है। उनका ये नया लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हुडी पहने रेड कारपेट पर एंट्री की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग कहते नजर आ रहे हैं कि एक्ट्रेस ने घूंघट ओढ़कर कांस में एंट्री की है। बता दें कि इससे पहले ऐश्वर्या अपनी बेटी अराध्या के साथ ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आईं थी। ग्रीन कलर की वेलेंटिनो ड्रेस में ऐश्वर्या काफी खूबसूरत दिखाई दी थीं।

ग्रीन कलर की इस ड्रेस के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन एक्ट्रेस अनुपमा चोपड़ा के साथ पोज देती दिखाई दीं। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस दौरान सबकी नजरें ऐश्वर्या की पीवीसी हाई हील्स पर टिक गईं। दरअसल, फर्स्ट अपीयरेंस के दौरान ऐश्वर्या ने पीवीसी हाई हील्स पहने हुए थे। जिसे पहनने के बाद एक्ट्रेस काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहीं थीं।

बता दें, साल 2002 से ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल में लगातार भाग ले रही हैं। हर बार वे अपने अलग अलग स्टाइल से लोगों को सरप्राइज करती रहती हैं। इस बार भी उनका अलग अंदाज लोगों को भा रहा है। हालांकि कुछ लोग ऐेसे भी हैं, जिन्हें एक्ट्रेस का लुक कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। वैसे आपको बता दें कि इस बार कांस में ऐश्वर्य़ा के अलावा सारा अली खान, उर्वशी रौतेला, मृणाल ठाकुर और मानुषी छिल्लर भी पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights