उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वोटरों को लुभाने के लिए जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चुनावी हुंकार भरने के बाद आज यानी 7 अप्रैल को सीएम योगी राजस्थान के भरतपुर में पहुंचे। जहां उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर्फ राम मंदिर नहीं बना, करोड़ों गरीबों के घर भी बने हैं।

भरतपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश में भारत की लीडरशिप की चर्चा हो र ही है। विदेश में भारत के मीडिया के चर्चा हो रही है। पीएम के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। आज हम नए भारत को देख रहे हैं। देश की सभी सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर से 370 धारा हटाई गई है। वहीं, सीएम योगी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने आप में एक सम्सयां है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights