अम्बेडकरनगर में स्वास्थ्य विभाग के एक हज़ार पचास कर्मचारियों की दिवाली इस बार काली साबित हुई है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि जुलाई माह से मानदेय नहीं मिला है। पीड़ित कर्मचारियों ने कहा का अभी भी मानदेय का इंतज़ार है। कर्मचारियों ने बताया कि बिना मानदेय के हम कैसे दीपावली मनाएं।

एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के इन कर्मियों का कहना है कि लगातार तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दूसरे जनपदों और प्रदेशों से यहां नौकरी करने आए कई कर्मचारी अब दिवाली पर घर भी नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि जेबें खाली हैं,,आज इन कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है।

कर्मचारियों की मांग है कि जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी किया जाए ताकि वे अपने परिवारों के साथ त्योहार मना सकें,,राजस्थान से यहां नौकरी कर रहे कर्मचारी ने बताया कि इतनी दूर से आये है,, कमरे का किराया नहीं है बच्चों की फीस नही जमा कर पा रहे है। जुलाई माह से वेतन नही मिला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights