इंटरनेट और गूगल का इस्तेमाल आज हर कोई करता है, लेकिन कई बार अनजाने में की गई सर्च या शेयरिंग आपको कानूनी मुश्किलों में डाल सकती है। भारत में कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें गूगल पर खोजना या ऑनलाइन साझा करना कानूनन अपराध माना जाता है। इन मामलों में जेल तक की सजा का प्रावधान है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किन बातों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है।

1. गर्भपात से जुड़ी अवैध जानकारी

गूगल पर गर्भपात कराने के गैरकानूनी तरीके खोजना या इस तरह की जानकारी फैलाना कानून के खिलाफ है। भारत में गर्भपात से जुड़े नियम तय हैं और गलत या अवैध तरीकों की जानकारी साझा करना अपराध माना जाता है।

2. पीड़िता की पहचान उजागर करना

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी पीड़िता का नाम, फोटो या पहचान से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सर्च करना या शेयर करना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

3. पोर्नोग्राफी से जुड़ी सर्च

भारत में अश्लील सामग्री और पोर्नोग्राफी से जुड़ी वेबसाइटों को सर्च करना या उन्हें फैलाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। इस पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।

4. बम या हथियार बनाने की जानकारी

गूगल पर बम बनाने या किसी भी तरह के हथियार से जुड़ी प्रक्रिया सर्च करना बेहद गंभीर अपराध माना जाता है। ऐसे मामलों में जेल तक की सजा हो सकती है।

5. पाइरेटेड फिल्म और कंटेंट

फिल्म रिलीज से पहले उसे लीक करना या पाइरेटेड फिल्म, वेब सीरीज या सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना गैरकानूनी है। यह कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है और इसके लिए सजा हो सकती है।

6. निजी फोटो या वीडियो शेयर करना

किसी व्यक्ति की निजी फोटो या वीडियो बिना उसकी अनुमति के गूगल या सोशल मीडिया पर अपलोड करना भी अपराध है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन माना जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights