गागलहेडी (मनीष अग्रवाल)। साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना गागलहेडी द्वारा साईबर फ्रॉड में ठगी के रुपये की शतप्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में करायी वापस।
मामला दिनांक 17 अप्रैल का है। जहाँ वादी रवि कुमार निवासी ग्राम भाभरी थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर के द्वारा लिखित सूचना बाबत अज्ञात साईबर ठगो द्वारा वादी से कुल 65 हजार रूपये की धनराशि की ठगी कर लेने के सम्बन्ध में थाना गागलहेडी साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत संख्या शिकायत पंजीकृत करायी गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में गागलहेडी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीडित के खाते में उनकी पूरी की पूरी राशि (शत प्रतिशत) कुल 65 हजार रूपये की धनराशि वापस करायी गयी है।वही पीडित द्वारा थाना गागलहेडी साइबर हेल्प डैस्क टीम व सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है। साईबर टीम मे कम्प्यूटर आपरेटर सन्नी सोम,का0 नवीन राठी,का0 मोहित गर्ग थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights