सहारनपुर में एक हिंदू छात्र के हाथ में कलावा देखकर टीचर ने पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है कि कॉलेज में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव होता है। पीड़ित छात्रा ने थाने में तैयारी देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना 7 सितंबर की बताई जा रही है। मामला थाना देवबंद के गांव गोपाली का है।

थाना देवबंद के गांव गोपाली में किसान एग्रो इंटर कॉलेज में नफरत की शिक्षा का मामला सामने आया है। कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा 9 के छात्र लक्ष्य की एक टीचर ने उसका कलवा देखकर पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है कि वह इंटरवल में समोसे खाने जा रहा था तभी एक टीचर ने उसके हाथ में कलावा देख लिया और उसको पकड़ कर एक कमरे में ले गया। जहां उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है टीचर ने उसके सिर और हाथ और टांगों पर डंडे से मारा है। छात्र का कहना है उसे अपनी गलती का भी नहीं पता है और ना ही बताया। बस हाथ में कलावा देखकर ही उसकी पिटाई कर दी है।

पीड़ित छात्र का आरोप है कि कॉलेज में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव होता है। भेदभाव कलवा हाथ में बंधा देखकर रोजाना टीचर पिटाई करते हैं। छात्रों के परिजन के मुताबिक इंटर कॉलेज में 90% मुस्लिम स्टाफ है। जिस कारण हिंदू छात्रों के साथ दोगला व्यवहार होता है। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन तंत्र आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई के बजाए मामले को रफा दफा करने में जुटा है।

इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया किदोनों पक्षों के बीच बैठकर समझौता हो गया है। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights