आगरा  के ताजगई के रहने वाले माधव सिंह का 25 वर्षीय बेटा सन्नी 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। इसकी तैनाती सहारनपुर के बड़गंव थाने में थी। ये पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के पास बैरिक में रहता था। यहां मैस की छत पर इसका शव पड़ा हुआ मिला। सस्पेंड चल रहे एक सिपाही ने घटना की सूचना सुबह करीब दस बजे गणना कार्यालय पर जाकर दी। इसके बाद एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की लेकिन कोई सटीक सुराग पता नहीं चल सका।
कोतवाली सदर बाजार प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि सिपाही की मौत बैरिक की छत से गिरकर हुई है। रात में किसी समय वह गिर गया और खून बह जाने से मौत हो गई। सिपाही बैरिक की छत से कैसे गिरा? अभी इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। इस मामले में एक बड़ा सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि सिपाही का मोबाइल फोन गायब है। सिपाही के मोबाइल फोन का पता नहीं चल सका है। इसलिए भी इस घटना के कारणों को संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को हाद्सा मानकर चल रही है।

सिपाही का खून से लथपथ शव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के पास पुलिस लाइन में पड़ा मिला। सिपाही मूल रूप से आगरा का रहने वाला था। प्राथमिक पड़ताल में ये बात सामने आई है कि सिपाही बैरिक की छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई लेकिन वह बैरिक की छत से किन हालातों में गिरा इसका पता नहीं चल सका है जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights