सहारनपुर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से घर में बंधी एक गाय के पेट में गोली लग गई। हालांकि परिवार के लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मामला थाना सरसावा के गांव सोरना का है।

थाना सरसावा के गांव सोरना में रहने वाले राजकुमार चौधरी ने बताया, गुरुवार की देर रात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज की और उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग से परिवार के लोग तो बच गए लेकिन घर के घर में खड़ी एक गाय के पेट में गोली लग गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वही मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights