मुजफ्फरनगर में पति सहित ससुराल वालों को नशीली चाय पिलाकर नई नवेली दुल्हन फरार हो गई थी। फरार होते समय दुल्हन ससुराल से मिले गहने और हजारों रुपए की नकदी भी ले गई थी। होश आने पर दूल्हा और परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए दुल्हन और दो महिलाओं सहित शादी कराने वाले बिचौलिया को भी दबोच लिया।

मुजफ्फरनगर में शादी के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाला रैकेट सक्रिय है। थाना रतनपुरी पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाओं को दबोच लिया। थाना क्षेत्र के गांव समोली निवासी जगपाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 26 जून को उसने अपने बेटे विकास की शादी खतौली शिव मूर्ति पर गौरी पुत्री राजेंद्र निवासी पोखरा जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के साथ की थी। उन्होंने बताया कि जयमाला और फेरों की रस्म अदायगी के बाद दुल्हन को लेकर घर चले गए थे।
नई नवेली दुल्हन गोरी जब ससुराल पहुंची तो उसने कुछ देर बाद ही घर का काम करना शुरू कर दिया। पति विकास से इच्छा जाहिर की कि वह सबको अपने हाथ की चाय पिलाना चाहती है। खुश होकर विकास रजामंद हो गया तो गोरी ने परिवार के सभी लोगों को अपने हाथ से बनाकर चाय पिलाई। चाय पीते ही विकास उसके पिता जगपाल और परिवार के अन्य लोग बेहोश हो गए।

नई नवेली दुल्हन गोरी पर आरोप था कि जैसे ही सभी लोग चाय पीकर बेहोश हुए तो वह हजारों रुपए के गहने और 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गई थी। पेटीएम के माध्यम से भी 49000 रुपया ट्रांसफर किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights