बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को बुधवार को यहां पकड़ लिया गया और महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान भीखा राम (32) के रूप में हुई है, जिसे विक्रम के नाम से भी जाना जाता है और वह राजस्थान के जालौर का निवासी है। हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) से प्राप्त सूचना के आधार पर हावेरी कस्बे में एक व्यक्ति को पकड़ा गया और आज उसे उनके हवाले कर दिया गया।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी लगभग डेढ़ महीने पहले हावेरी आने से पहले कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। उन्होंने बताया कि वह निर्माण स्थलों पर काम कर रहा था और गौदर ओनी में किराये के कमरे में रह रहा था।

पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘आरोपी एक क्षेत्रीय समाचार चैनल देख रहा था तभी उसने अचानक मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। वह एक दिहाड़ी मजदूर है और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का प्रशंसक होने का दावा करता है। यह उसका बयान है, लेकिन उससे विस्तृत पूछताछ और जांच मुंबई पुलिस करेगी। हमारी टीम ने उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights