सहारनपुर (नागल)। भाकियू तोमर की समीक्षा बैठक में विचार रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज किसान तंगहाली से गुजर रहा है। बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतें, बिजली व चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार जैसी अनेक समस्याएं किसानों के सामने मुंह खोले खड़ी हैं। लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने को तीन अक्टूबर को लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया गया है।
पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तभी उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि सरकार ने किसानों से जो वायदे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविन्द्र सैनी उर्फ काका को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। संचालन पप्पल चौधरी तथा अध्यक्षता चन्द्रपाल ने की। इस दौरान मुजीबुर्रहमान, सोमपाल, सुशील चौधरी, जिशान, अनीस, मिंटू, हैप्पी चौधरी, रणवीर, विपिन सैनी, ईनाम, सय्याद, अब्दुल बासित, पिंटू, अंशुल, राकेश, सन्नी, पिंटू सैनी, सतीश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights