देवघर सोनारायथाढी प्रखंड क्षेत्र के समाजवादी नेता टिकेश्वर यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सांसद निशिकांत दुबे के विकास कार्यों से एवं मोदी के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए।

मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने यादव को भाजपा का पट्टा माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। साथ ही दुबे ने कहा कि गोड्डा लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। सिर्फ मार्जिन का अंतर है। झारखंड में सबसे अधिक वोट का मार्जिन गोड्डा लोकसभा में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा दीपिका सिंह पांडे को प्रत्याशी बनाये जाने पर 4 लाख का मार्जिन देखा जा रहा था, लेकिन अब प्रदीप यादव के चुनाव मैदान में आने से यह मार्जिन 6 लाख से ऊपर का हो गया।

दुबे ने कहा कि मैंने पूर्व में ही घोषणा कर दिया था कि प्रदीप यादव प्रत्याशी होते हैं तो वह चुनाव प्रचार नहीं करेंगे और घर-घर जाकर चाय नाश्ता करेंगे। वहीं, मौके पर चिरंजीवी यादव प्रभात सिंह बलराम पोद्दार संजीव जजवाड़े सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights