संसद में सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान की तपिश से गर्मी बढ़ी ही हुई थी कि इस बीच पुनः उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिछड़ों, दलितों आदि का गठबंधन बनाने वाली समाजवादी पार्टी के इस सांसद को रेप की घटना बड़ी नहीं लगती है। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन रेप की घटना पर एक विवादित बयान दे दिया है। रविवार को मीडिया से बोले कि यह घटना इतनी बड़ी नहीं है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आवे।

खैरागढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में 17 अप्रैल की रात दलित समाज की बालिका के पिता दावत में गए थे। गांव का रहने वाला ओमवीर रात डेढ़ बजे घर के बाहर सोती बालिका को उठा ले गया और पांच सौ मीटर दूर जाकर दुष्कर्म किया। सुबह पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी से उसकी पहचान की। बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद हड़कंप मच गया।शनिवार को भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, कांग्रेस, भीम आर्मी, रायल वाल्मीकि आर्मी और भाकियू पदाधिकारी पीड़ित स्वजन से मिले थे। मामला तूल पकड़ने के सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित को फतेहपुर सीकरी से गिरफ्तार कर लिया।

सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन रविवार दोपहर तीन बजे पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे और लगभग आधे घंटे तक बातचीत किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत करने के बाद फिर उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में कानून की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुका है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मुलाकात करने आएंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या बच्चों सी बात करते हो? ये इतना बड़ा मामला नहीं है। इस परिवार की जो हमसे मदद हो सकती है, करेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्षजी की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद दुबारा बीजेपी को कटघरे में करने लगें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights