समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद महापौर प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने गाजियाबाद से नीलम गर्ग की जगह पूनम यादव को टिकट दिया है। पूनम यादव समाजसेवी सिकंदर यादव की पत्नी हैं। सिकंदर यादव लंबे समय से बसपा में रहे हैं। अब उनकी पत्नी को गाजियाबाद से टिकट मिल गया है। उन्होंने पार्टी भी बदल ली है। अब सिकंदर यादव समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एक लिस्ट जारी की है। लिस्ट में गाजियाबाद समेत 9 शहरों के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को 9 शहरों के मेयर प्रत्याशी की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पूनम यादव का भी नाम शामिल है। पूनम यादव से पहले समाजवादी पार्टी ने इस सीट से नीलम गर्ग को टिकट दिया था। अब नीलम गर्ग का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें नीलम गर्ग का नाम नहीं है। पूनम यादव समाजसेवी और पूर्व बसपा नेता सिकंदर यादव की पत्नी हैं। पहले वो बहुजन समाज पार्टी में थे लेकिन पार्टी बदलने के बदा उनकी पत्नी को गाजियाबाद से मेयर टिकट मिल गया है।मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद के साथ ही नौ अन्य जिलों के मेयर कैंडिडेट के नामों की भी घोषणा की है। इस लिस्ट में गाजियाबाद के अलावा आगरा, झांसी और शाहजहांपुर से क्रमश: जूही प्रकाश यादव, सतीश जतारिया और अर्चना वर्मा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में सहारनपुर, मेरठ और फिरोजाबाद के समाजवादी प्राटी कैंडिडेट का नाम भी शामिल है। सहारनपुर से नूर हसन मलिक को, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा को वहीं मेरठ से सीमा प्रधान को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में कानपुर की मेयर प्रत्याशी का भी नाम शामिल है। कानपुर से सपा ने वन्दना वाजपेयी को टिकट दिया है।

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश की सियासत में थोड़ी सी सरगर्मी देखने को मिल रही है। गाजियाबाद में मेयर प्रत्याशी बदलने के समाजवादी पार्टी के फैसले वाली लिस्ट आने के बाद गाजियाबाद की राजनीति में भी हलचल मच गई होगी। एक ओर जहां पूनम यादव के घर पर खुशी का माहौल होगा वहीं नीलम गर्ग समाजवादी पार्टी के इस फैसले से खुश नहीं होंगी। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद से उनका टिकट काट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights