बता दे की की समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए चित्रकूट नगर पालिका से पूर्व जागेश्वर प्रसाद यादव को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है।जिसके बाद समाजवादी पार्टी के लोग अब तैयारियों में जुटे गए है।
बता दे की समाजवादी पार्टी ने नगर पंचायत राजापुर से प्रिंस केसरवानी,वही मानिकपुर से मझली सोनकर,मऊ से सचिन रस्तोगी को अपना प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतार दिया है।
प्रत्याशी घोषित करने में समाजवादी पार्टी ने भाजपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों को पछड़ाते हुए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर चित्रकूट नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए जागेश्वर प्रसाद यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights