सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में करीब 800 दंगे हुए थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ वर्षों के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ, यह फर्क आम लोगों को समझना होगा।       

‘हमें जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बनानी होगी’
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जिले के खेतासराय क्षेत्र में अमरेथुआ, नौली सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सुभासपा कार्यकर्ताओ की बैठकों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बनानी होगी, ताकि आने वाले चुनावों में सुभासपा की भूमिका निर्णायक हो।        

‘अखिलेश सत्ता पाने को बेताब हैं’
ओपी राजभर ने इटावा और प्रयागराज की ताजा घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव रात में घर पर जागते रहते हैं और सत्ता पाने के लिए छटपटा रहे हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा प्रहार किया और कहा कि अखिलेश सत्ता पाने को बेताब हैं, लेकिन हमने संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी के साथ मिलकर उनके लिए ‘‘नो एंट्री” का बोर्ड टांग दिया है। उन्होंने कहा कि सुभासपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और न्याय के लिए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights