लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मऊ के घोसी विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव में बीजेपी और सपा में मुकाबला दखिते नजर आ रहा है। इस सीट को जीतने के लिए दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। वहीं, बसपा ने अब तक घोसी में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि मायावती इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेंगी। इसी बीच आज यानी गुरुवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह नामांकन दाखिल करेंगे। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह का आज करीब 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने की संभावना है।
सूचना के आधार पर कलेक्ट्रेट परिसर में आज सुधाकर सिंह के साथ सपा जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव भी रहेंगे मौजूद। बता दें कि 2019 में भी सुधाकर सिंह ने विधानसभा चुनाव में करारी टक्कर दी थी। हालांकि, आखरी समय में सिंबल ना मिलने से वह निर्दलीय चुनाव लड़े थें। 2019 उपचुनाव में सुधाकर सिंह को बीजेपी उम्मीदवार विजय राजभर से हार मिल चुकी है। इस बार घोसी उपचुनाव में सुधाकर सिंह के सामने पूर्व मंत्री दारा सिंह मैदान में हैं। बता दें, भाजपा के सामने मजबूत उम्मीदवार के रूप में है सुधाकर सिंह मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights